Breaking News

संकल्प: दो साल तक महिलाएं नहीं खरीदेंगी जेवरात

– पूर्व सैनिक महिला शाखा की बैठक में लिया निर्णय
– जेवरात न खरीदने का संकल्प लेतीं महिलाएं।
फतेहपुर। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, महंगाई और आर्थिक चुनौतियों के बीच पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला शाखा ने देशहित में एक अहम पहल करते हुए आगामी दो वर्षों तक नए सोने के आभूषण नहीं खरीदने का संकल्प लिया। यह निर्णय समिति की महिला शाखा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक रंजना कक्कड़ ने की। बैठक को संबोधित करते हुए महिला शाखा की अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व के कई देशों के बीच तनावपूर्ण परिस्थितियां बनी हुई हैं और विश्व युद्ध जैसे हालात बनने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसका सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों, रसोई गैस और विदेशों से आयात होने वाली वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों को फिजूलखर्ची से बचते हुए बचत को बढ़ावा देना चाहिए। इसी सोच के तहत महिला शाखा की सभी सदस्यों ने शपथ ली कि वे अगले दो वर्षों तक न तो नए सोने के आभूषण खरीदेंगी और न ही शादी-विवाह जैसे आयोजनों में नए जेवर बनवाएंगी। जरूरत पड़ने पर पुराने आभूषणों का ही उपयोग करेंगी तथा नए जेवरों पर खर्च होने वाली धनराशि को बैंक में जमा कर बचत करेंगी। बैठक के अंत में सभी महिलाओं ने देशहित में जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को बचत के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुमन सिंह मौर्य, मंजूलता देवी, सुनिशा सिंह, रोशनी सिंह, मधुलता सिंह, सुषमा, मीरा देवी, संगम पाल, अंजू देवी, मीरा उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

बिजली संकट पर हिंदू महासभा का फूटा गुस्सा

– 17 जून को बिजली विभाग कार्यालय घेरने का ऐलान – बैठक को संबोधित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *