Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

फतेहपुर के 50 किसान मध्य प्रदेश जाएंगे, मिलेट्स की खेती और खाद्य प्रसंस्करण का सीखेंगे हुनर

फतेहपुर। कृषि भवन से मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा के निर्देश पर उप कृषि निदेशक राकेश मिश्रा ने पचास किसानों के एक दल को हरी झंडी दिखाकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया। यह पांच दिवसीय अंतरराज्यीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है।

यह अध्ययन दल 16 से 20 सितंबर तक मध्य प्रदेश के सतना स्थित दीनदयाल शोध संस्थान, उद्यमिता संस्थान, मझगवां एवं कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण करेगा। यात्रा के दौरान किसानों को ग्रामीण उद्यमिता विकास संस्थान की खाद्य प्रसंस्करण इकाई में विशेष व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

किसानों को ज्वार, बाजरा, सावां और कोदो जैसी श्रीअन्न (मिलेट्स) फसलों की उन्नत खेती के तरीकों के साथ-साथ मिलेट्स से बेकरी उत्पाद, बिस्कुट और अन्य विविध खाद्य सामग्री तैयार करने की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार में बिक्री से जुड़े व्यावहारिक गुर भी सिखाए जाएंगे।

उप कृषि निदेशक राकेश मिश्रा ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को पारंपरिक खेती के साथ खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि उद्यमिता से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है।

इस मौके पर उद्यान सचिव दुर्गेश कुमार सिंह, योजना प्रभारी सुभाष सिंह, राहुल, नंदलाल, सत्येंद्र सहित कृषि विभाग के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा में राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आनंद कुमार मिश्र का हुआ सम्मान, शिक्षकों ने जताया गर्व

खागा, फतेहपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र ऐरायां में सम्मान समारोह का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमणि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *