फतेहपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 30 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिष्ठान भी प्रतिभाग करेंगे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि मेले में जिले के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा डिप्लोमा और हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी मेले में शामिल होकर रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने योग्य अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर मिल सकें।
News Wani
