फतेहपुर। जनता गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बिंदकी कस्बे के कुँवरपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई। जीवित होने की आशंका पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव निवासी भूपेंद्र वर्मा (50) बिंदकी थाना क्षेत्र के जनता गांव स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें कुँवरपुर रोड स्थित निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।
इलाज के दौरान भूपेंद्र की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी शशि देवी और बेटे अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
News Wani
