Breaking News

पिता की डांट से नाराज किशोर ने उठाया खतरनाक कदम, डाई पीने के बाद अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सराय साबा में पिता की डांट से क्षुब्ध एक 16 वर्षीय किशोर ने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार सराय साबा गांव निवासी आदित्य कुमार द्विवेदी ने शनिवार सुबह अपने पुत्र अभिषेक द्विवेदी को किसी बात को लेकर डांट-फटकार लगा दी। इसी बात से क्षुब्ध होकर अभिषेक ने डाई पी ली। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *