Breaking News

गंगा में नहाते समय लापता हुआ था 18 वर्षीय युवक, दो दिन बाद पुल के नीचे मिला शव

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खुशरूपुर घाट पर गंगा में स्नान करते समय डूबे 18 वर्षीय युवक रवि कुमार का शव दो दिन बाद शुक्रवार शाम बलखंडी घाट पुल के नीचे से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार रवि कुमार पुत्र ओमप्रकाश रैदास, निवासी ग्राम नेवादा, थाना थरियांव, 6 अगस्त को अपनी मौसी के घर ग्राम खुशरूपुर आया था। शाम करीब तीन बजे वह रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 12वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल ने स्टीमर की मदद से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान रोक दिया गया।

शुक्रवार सुबह पीएसी के बाढ़ राहत दल, भिटौरा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार और निजी गोताखोरों ने दोबारा सघन तलाशी अभियान शुरू किया। करीब शाम 6:30 बजे बलखंडी घाट पुल के नीचे से रवि कुमार का शव बरामद कर लिया गया।

परिजनों ने शव की पहचान रवि कुमार के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *