Breaking News

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, फिर भी पुलिस के हाथ खाली; बाइक और सिलेंडर चोरी का नहीं हुआ खुलासा

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकेगंज जीटी रोड स्थित अशोका लाज के पास से एक गैस डिलीवरी मैन की बाइक और दो खाली एलपीजी सिलेंडर चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना को तीन सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक पूरी तरह खाली हैं।

बताते चलें कि ललिता गैस एजेंसी में कार्यरत डिलीवरी मैन शिवदास सिंह निवासी बड़ा गांव, थाना हुसैनगंज, बीते 16 जुलाई की सुबह बाकेगंज में ग्राहक के घर सिलेंडर देने गए थे। जब वह वापस लौटे तो उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर यूपी-71 एएक्स-6905 और उस पर रखे दो खाली सिलेंडर गायब थे।

पीड़ित की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विजय बहादुर को सौंपी थी। मामले की जांच के दौरान चौडगरा तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध चोर बाइक और सिलेंडरों के साथ साफ नजर आ रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में चोर का हुलिया स्पष्ट दिखाई देने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार करने या चोरी गया सामान बरामद करने में नाकाम रही है। लगातार हो रही देरी से परेशान पीड़ित ने अब पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।

पीड़ित की मांग है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसकी रोजी-रोटी का जरिया बनी मोटरसाइकिल के साथ चोरी किए गए सिलेंडरों को भी बरामद कराया जाए।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *