Breaking News

एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाया, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

आरा/बिहिया: भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है। जिससे पांचो लोगों की हालत काफी गंभीर हो गई। इस दर्दनाक घटना में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी है। दो ने शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल तथा एक ने सदर अस्पताल में दम तोड दिया। वहीं गंभीर हालत में दो का इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी अरविंद कुमार की 13 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी, 5 वर्षीया पुत्री पलक कुमारी एवं 7 वर्षीय पुत्र टोनी कुमार शामिल है। वही गंभीर हालत में अरविंद कुमार एवं उसके बेटे आदर्श कुमार का इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। अरविंद कुमार बेलवानिया बाजार पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। उसने अपने बच्चों के साथ जहर क्यों खा लिया मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है। इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद से इलाके के लोग हैरान हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार की पत्नी की मौत आठ महीना पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी, उन्होंने उस समय काफी कर्ज लिया था। उसी को लेकर वह आठ महीना से काफी परेशान चल रहे थे। उसी परेशानी के कारण उनके द्वारा पहले अपने चारों बच्चों को जहर खिलाने एवं उसके बाद खुद जहर खाने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृत बच्चों के घर में हाहाकार मच गया है। मृत बच्चों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

प्यार ने तोड़ी हर दीवार: दो लड़कियों ने रिश्ते को दिया नया नाम

  बेतिया. बेतिया के योगापट्टी में दो लड़कियों का आपसी प्यार इतना परवान चढ़ गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *