*इमाम हुसैन की याद में निकला शेर, अकीदतमंदों ने किया इस्तकबाल*

*महोबा* चरखारी मोहर्रम के अवसर पर नगर में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में पारंपरिक शेर का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और उन्होंने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। जुलूस नगर के मोहल्ला भैरोगंज से प्रारंभ हुआ जो घड़ी मस्जिद चौराहा गोलाघाट, सब्जी मंडी,सदर बाजार ,गोलाघाट चौराहा होते हुए वापस मोहल्ला भैरोगंज पहुंचा जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शेर का स्वागत किया और मोहर्रम की परंपराओं का पालन किया। इस दौरान युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह शर्बत एवं पानी की व्यवस्था भी की गई। मोहर्रम का महीना सत्य, न्याय और इंसानियत के लिए हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी की याद दिलाता है। चरखारी में निकले इस शेर ने लोगों को कर्बला के संदेश से जोड़ने का कार्य किया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।।

About NW-Editor

Check Also

2027 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगा जनसत्ता दल, युवाओं पर रहेगा मुख्य फोकस: बलवीर सिंह

प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी ने महोबा दौरा करते हुए कम्युनिटी गार्डन में पार्टी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *