फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे-2 पर सोमवार सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, मलवां कस्बा निवासी बीरेंद्र का 38 वर्षीय पुत्र विपिन अपनी 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी, पांच वर्षीय बेटी नव्या और चार वर्षीय बेटे विक्रांत के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था।
जैसे ही परिवार के लोग एआरटीओ कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे-2 पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और दोनों बच्चे घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
News Wani
