Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, अज्ञात वाहनों की टक्कर से बाइक सवारों की मौत

फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राधानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अतहरा गांव निवासी रामबाबू के 34 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव मंगलवार रात करीब 10 बजे बाइक से रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। जब वह थाने के नेता ढाबा के पास एनएच-2 पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसी तरह ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव निवासी शिवराज सिंह के 48 वर्षीय पुत्र राजेंद्र भान सिंह उर्फ पिंटू सिंह रविवार शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मुत्तौर रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर आईटीआई में खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक जमा करें रैंक कार्ड

फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 के चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *