Breaking News

प्रेम जाल में फसाकर युवती से किया दुष्कर्म

लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने पहले एक युवती को नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

2 साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात 

लखनऊ के थाना महानगर क्षेत्र में रहने वाली युवती 2 साल पहले मेट्रो सिटी अपार्टमेंट में ड्राइवर की नौकरी करने वाले जिया उल हक नाम के युवक से मुलाकात हुई. हालांकि, उस दौरान जियाउल ने अपना नाम जय बताया था. जियाउल मूलरूप से बाराबंकी का रहने वाला है. जियाउल ने युवती को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया. इसके बाद से वह लगातार युवती को ब्लैकमेल करने लगा.

वहीं, जब युवती को जियाउल की सच्चाई पता चली तो वह धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगा. हालांकि, जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ जमकर मारपीट की. जिसके बाद युवती ने महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया. फिलहाल  पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

डीसीपी नॉर्थ जोन अभिजीत आर शंकर ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. आरोपी की पहचान जियाउल हक के रूप में हुई है.

About NW-Editor

Check Also

रौज़ा-ए-काज़मैन में खम्सा-ए-मजलिस, सबील-ए-सक़्का-ए-सकीना पर अकीदतमंदों ने की खिदमत

लखनऊ। मोहर्रम के अवसर पर लखनऊ स्थित रौज़ा-ए-काज़मैन में आयोजित खम्सा-ए-मजलिस के दौरान अकीदत और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *