Breaking News

भैरव खुर्द में बिजली का तार टूटने से धान की फसल में लगी आग, जर्जर लाइन से किसानों में दहशत

खागा, फतेहपुर। जर्जर विद्युत तार किसानों की मेहनत पर भारी पड़ रहे हैं। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भैरव खुर्द गांव में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से धान की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा पैदा हो गया है। आए दिन तार टूटकर गिरने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में जर्जर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन लंबे समय से खतरे का कारण बनी हुई है। तार टूटकर खेतों में गिरने से खड़ी फसलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने का डर बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया था। उसका कई महीनों तक इलाज चला था। इसके बावजूद बिजली लाइन की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर तारों को बदलवाने और समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। खेतों में तैयार हो रही धान की फसल पर लगातार मंडरा रहे खतरे को लेकर किसान चिंतित हैं।
किसानों का कहना है कि यदि समय रहते विद्युत लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद जर्जर तारों की समस्या बनी रहने से विभागीय जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि उनकी खून-पसीने की कमाई से तैयार हो रही फसल की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जर्जर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की तुरंत मरम्मत कराई जाए और जरूरत के अनुसार पुराने तारों को बदला जाए, ताकि भविष्य में फसल जलने और जानलेवा हादसों की आशंका को रोका जा सके।
इस संबंध में बिजली विभाग के एक्सईएन महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों को मौके पर भेजकर तार की मरम्मत कराई जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *