Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से नानी और नातिन मलबे में दब गईं। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में नानी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शीतलपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवकुमार की पत्नी यशोदा देवी (62) अपनी 18 वर्षीय नातिन संजना, पत्नी धर्मपाल, के साथ कमरे में बैठी थीं। तभी लगभग ढाई बजे अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे नानी और नातिन मलबे में दब गईं।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जाने लगा, लेकिन रास्ते में यशोदा देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल नातिन संजना को मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने यशोदा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

भैरव खुर्द में बिजली का तार टूटने से धान की फसल में लगी आग, जर्जर लाइन से किसानों में दहशत

खागा, फतेहपुर। जर्जर विद्युत तार किसानों की मेहनत पर भारी पड़ रहे हैं। सुल्तानपुर घोष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *