फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के कलिका का डेरा गांव में शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, कलिका का डेरा गांव निवासी राकेश की पत्नी रजनी देवी ने शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के चाचा त्रिभुवन निवासी अहमदगंज, थाना किशनपुर ने आरोप लगाया कि रजनी का पति उसके साथ मारपीट करता था। चाचा के अनुसार, इसी से परेशान होकर उनकी भतीजी ने आत्महत्या कर ली।

News Wani