फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शनिवार देर शाम मानसिक तनाव के चलते 35 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आलमपुर निवासी रामभजन के पुत्र रामशंकर ने मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News Wani