Breaking News

अमौली में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, अल्फा हेल्थ केयर हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

अमौली, फतेहपुर। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में रविवार को एक और कदम बढ़ाया गया। बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी और अमौली ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने फीता काटकर अल्फा हेल्थ केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। नए अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
उद्घाटन समारोह में अस्पताल संचालकों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने विधायक जय कुमार सिंह जैकी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समाज के विकास और जनकल्याण का महत्वपूर्ण आधार हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों की दौड़ लगाने से राहत मिल सकती है।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अपेक्षा जताई कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल खुलने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिलने के साथ ही समय और यात्रा संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में डॉ. आदर्श निगम, डॉ. श्रीराम उमराव, डॉ. सुरेंद्र उमराव, डॉ. पुष्कर कटियार, राजेंद्र सिंह पटेल उर्फ पप्पू भैया, अरविंद उमराव, श्रीकांत उत्तम, शैलेंद्र, प्रवीण उमराव, वैभव उमराव, प्रभा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा में नो एंट्री बेअसर, शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन

खागा, फतेहपुर। नगर को जाम और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *