Breaking News

फतेहपुर के खागा में डॉ. मान सिंह यादव को मिला यादव महासभा का साथ, एमएलसी चुनाव में समर्थन का ऐलान

खागा, फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के झांसी-प्रयागराज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव रविवार को जिले के दौरे के दौरान खागा स्थित अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यालय पहुंचे। यहां महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश यूथ प्रभारी चौधरी राजेश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सभी ने बैठक कर संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एकजुटता और आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की।
बैठक में चौधरी राजेश यादव के नेतृत्व में अखिल भारतीय यादव महासभा ने डॉ. मान सिंह यादव को चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। चौधरी राजेश यादव ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और समाज के लोगों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
बैठक में महासभा के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रत्याशी को सहयोग देने की बात कही। साथ ही संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और सामाजिक भागीदारी जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने समर्थन देने के लिए यादव महासभा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रत्नेश रत्ना, अखिलेश मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह यादव, मंडेला प्रधान नरेंद्र सिंह यादव, मंगल सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, मनीष दिवाकर, कौशल मौर्य, संजय यादव, महफूज अहमद, प्रह्लाद यादव, कौशांबी के कौशल्या और कृष्णा यादव सहित महासभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा में नो एंट्री बेअसर, शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन

खागा, फतेहपुर। नगर को जाम और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *