Breaking News

फूड डिलीवरी कर लौट रहा युवक पिकअप की चपेट में, मौके पर मौत!

 

जयपुर के शिप्रापथ इलाके में बुधवार देर रात एक पिकअप के बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में फूड डिलीवरी देकर वापस लौट रहे युवक की मौत हो गई। ओवर स्पीड पिकअप पीछे से बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गई। पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र ने बताया- हादसे में रेनवाल फागी के हरसूलिया गांव निवासी विक्रम बैरवा पुत्र सूरज बैरवा की मौत हो गई। वह ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी (स्विगी) में जॉब करता था। बुधवार रात मानसरोवर एक ऑर्डर देने गया था। ऑर्डर डिलीवर कर करीब 1 बजे बाइक से सांगानेर की ओर जा रहा था।

शिप्रापथ इलाके में रीको कांटे पर ओवर स्पीड पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार विक्रम को रौंदता हुआ ड्राइवर पिकअप को दौड़ा ले गया। हादसे की सूचना पर एक्सीडेंट थाना (साउथ) पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एम्बुलेंस की मदद से जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

उज्जैन के इंस्पेक्टर को राजस्थान में CBI ने किया गिरफ्तार: 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, बिचौलिए के जरिए 3 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जयपुर टीम ने उज्जैन के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *