Breaking News

घर के बाहर खड़ी क्रेटा ले उड़े चोर, इलाके में हड़कंप!

जयपुर में एक घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार चोरी का मामला सामने आया है। वैन लेकर आए बदमाश लॉक तोड़कर कार को चोरी कर ले गए। घर के बाहर लगे CCTV फुटेज में कार चोरों की करतूत कैद हो गई। महेश नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

एएसआई रामपाल ने बताया- नन्दपुरी एफ ब्लॉक में रहने वाले गिरधारी लाल ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनिवार रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी क्रेटा कार घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से कार को निशाना बनाया। लॉक तोड़कर बदमाश कार चोरी कर ले गए। सुबह कार संभालने पर गायब मिली।

घर के बाहर लगे CCTV फुटेज खंगालने पर कार चोरों की करतूत कैद मिली। रात 3:08 मिनट पर वैन लेकर आए बदमाश लॉक तोड़कर क्रेटा कार को चोरी कर ले जाते नजर आए। कार चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज के आधार पर कार चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

उज्जैन के इंस्पेक्टर को राजस्थान में CBI ने किया गिरफ्तार: 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, बिचौलिए के जरिए 3 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जयपुर टीम ने उज्जैन के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *