फतेहपुर। राधानगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राधानगर पुलिस को यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी थरियांव के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 205/2026 से संबंधित वांछित आरोपी कुनाल उर्फ सुभाष पुत्र नरपत, निवासी मधनापुर, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना राधानगर में धारा 333/69 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अखिलेश पांडेय, हेड कांस्टेबल आलोक रंजन मिश्रा तथा आरक्षी अनिकेत शामिल रहे।
News Wani
