Breaking News

संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन हेतु तदर्थ समिति गठित

संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन हेतु तदर्थ समिति गठित
– दो माह के अंदर ब्लाक इकाईयों को गठित करने के निर्देश
पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते प्रदेश अध्यक्ष।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति के निर्णय के क्रम में जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन हेतु तदर्थ समिति का गठन किया गया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी व महामंत्री उमाशंकर सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार तदर्थ समिति में शिक्षा क्षेत्र असोथर के प्राथमिक विद्यालय जानिकपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिंह को संयोजक, कम्पोजिट विद्यालय खलीलपुर भिटौरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रकाश चन्द्र द्विवेदी को सह संयोजक, कम्पोजिट विद्यालय संग्रामपुर ब्लाक विजयीपुर के सहायक अध्यापक करण सिंह को सह संयोजक, प्राथमिक विद्यालय गौरा बुजुर्ग हथगाम के प्रभारी प्रधानाध्यापक रूस्तम सिंह को सह संयोजक व कम्पोजिट विद्यालय हाजीपुर गंग शिक्षा क्षेत्र तेलियानी के प्रभारी प्रधानाध्यापक महफूज अहमद को सह संयोजक बनाया है। पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि दो माह के अंदर ब्लाक इकाईयों को गठित कर जनपदीय निर्वाचन की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर सूचित किया जाए। संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन प्रारंभ करते हुए शिक्षा व शिक्षक हित में विभागीय अधिकारियों को सहयोग प्रदान कराना सुनिश्चित किया जाए।

About NW-Editor

Check Also

मानसून की बेरुखी से खेतों में संकट, इंजन के सहारे हो रही धान की रोपाई

– बारिश के इंतजार में अन्नदाता, समय पर मानसून न आया तो उत्पादन पर पड़ेगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *