शादी के कुछ घंटे बाद बाइक फिसलने से हुई दूल्हे की मौत और…

 

मेरठ में शादी के कुछ घंटों बाद ही सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। बारात से लौटने के बाद युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से बाजार कुछ सामान लेने गया था। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया।

सरूरपुर के गांव मैनापूठी के रहने वाले सनी (22) की शादी रविवार रात हापुड़ की रहने वाली पूनम से हुई थी। सोमवार सुबह तीन बजे हंसी खुशी से दुल्हन की विदाई हुई थी। दिनभर परिवार में शादी का जश्न मनाता रहा। महिलाएं शाम को संगीत कार्यक्रम की तैयारी में जुटी थीं।

दूल्हा सनी अपने पड़ोसी संदीप के साथ सामान लेने के लिए सरधना गया था। लौटते वक्त बाइक फिसल गई है। हादसे में सनी को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

‘नीले ड्रम’ केस: आरोपी मुस्कान कोर्ट में पेश, गोद में 6 महीने की बेटी; प्रेमी साहिल भी पुलिस हिरासत में

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *