Breaking News

“मोबाइल चैट देखकर भड़का प्रेमी छात्रा को उतारा मौत के घाट”

  • सेव मी, सेव ऑल’… मौत से पहले ललिता ने लिखी थी दर्दभरी पुकार प्रेमी निकला कातिल!
  • मोबाइल चैट देखकर कर दी छात्रा की हत्या परीक्षा देने निकली थी ललिता,
  • गन्ने के खेत में मिली लाश मेरठ हत्याकांड में बड़ा खुलासा
  • ललिता का आखिरी नोट पढ़ छलक पड़े आंसू सीसीटीवी से खुला राज,

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के टीपी नगर क्षेत्र में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड में पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक छात्रा की हत्या उसके प्रेमी ने शक के आधार पर की थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।गगन एंक्लेव निवासी 20 वर्षीय ललिता गौतम 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने थाना टीपी नगर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें ललिता गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश नामक युवक के साथ दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। रविवार को रोहटा क्षेत्र के उपसिया जंगल स्थित गन्ने के खेत से छात्रा का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।

मोबाइल चैट देखकर हुआ शक

एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपी अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसका ललिता से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन दोनों साथ थे। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा के मोबाइल में कुछ फोटो और चैट देखीं, जिसके बाद उसे शक हुआ कि ललिता का किसी अन्य युवक से भी संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और गुस्से में उसने हत्या कर दी।

पहले भी करता था परेशान

परिजनों का आरोप है कि अंकुश पहले भी ललिता को परेशान करता था। इसी कारण परिवार गांव छोड़कर शहर में रहने लगा था। परिवार ने अंकुश, अंकित और निशांत के खिलाफ हत्या, अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर गुमशुदगी दर्ज होने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाती, तो शायद ललिता की जान बचाई जा सकती थी।

‘सेव मी, सेव ऑल’ नोट ने झकझोरा

मामले की जांच के दौरान पुलिस को ललिता की कॉपी से हाथ से लिखा एक भावुक नोट भी मिला है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि यह नोट ललिता ने 11 मई को लिखा था। नोट में उसने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए लिखा कि वह परीक्षा देने जा रही है, लेकिन उसे अंदर से डर लग रहा है। उसने भगवान से प्रार्थना करते हुए लिखा, “कुछ गलत न होने देना… प्लीज भगवान, मेरा घर बिखर जाएगा।” ललिता ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों का जिक्र करते हुए लिखा कि उसके बिना परिवार टूट जाएगा। नोट के आखिर में उसने “सेव मी, सेव ऑल” लिखकर मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस अब इस नोट को जांच का अहम हिस्सा मान रही है। वहीं, इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

About NW-Editor

Check Also

मेरठ में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: तहखाने से चल रहा था मौत का कारोबार, 11 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *