Breaking News

जवान पर जासूसी का साया! अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर: भारत द्वारा पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाने के बाद देश में सतर्कता बढ़ा दी गई और खुफियां जासूसों की जांच करते हुए धड़पकड़ जारी है। इस बार पंजाब (Punjab) की अमृतसर पुलिस (Amritsar police) ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक सेना के जवान और उसके साथी को पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी फौजी और साहिल मसीह उर्फ ​​शाली और राणा जावेद के रूप में हुई है।

खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आईएसआई से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों पर आरोप है कि वह भारतीय सैन्य छावनियों की जासूसी करता था और संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं, जिनमें एक पेन ड्राइव और दो मोबाइल फोन शामिल हैं।

एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले गांव धालीवाल निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और उसके साथी साहिल मसीह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और शाम तक उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी गोपनीय सैन्य जानकारी पाकिस्तान भेजता था।

About NW-Editor

Check Also

‘गुजराती गैंग’ बयान पर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR, बंगाल की सियासत गरमाई

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान चरम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *