Breaking News

बोलेरो में सवार होकर फायरिंग करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार , एक फरार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज 13.04.2025 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा बोलेरो में सवार होकर फायरिंग करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि कल दिनांक 12.04.2025 की रात्रि को थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम गुमाई में 1- महेश यादव उर्फ झल्लू पुत्र रामसरन निवासी गुमाई थाना अतर्रा जनपद बांदा दूसरा राकेश आरख उर्फ दरोगा पुत्र सेवका निवासी गुमाई थाना अतर्रा जनपद बांदा द्वारा बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फायरिंग की गई थी । सूचना पर थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच कर तत्काल कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त महेश यादव उर्फ झल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा फायरिंग में प्रयोग में लाई गई बोलेरो को बरामद किया गया है । जबकि घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त राकेश आरख फरार है ।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *