Breaking News

“बिजली बिल का गुस्सा: 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा युवक, बोला- कटौती करो तभी उतरूंगा”

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली ज्यादा आने और कनेक्शन कट जाने से नाराज होकर एक टावर पर चढ़ गया. इसके बाद वह वहां से हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा. युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम वरिष्ठ अधिकारी के साथ मौके पर पहुंच गई. काफी देर समझाने-बुझाने और लाइन जोड़ने के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा.

कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के हरि की पैड़ी स्थित एयरटेल टावर पर बुधवार को उस समय हंगामा होने लगा, जब एक युवक बिजली बिल ज्यादा आने से नाराज होकर 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग की टीम और एसडीओ पंकज कुमार तुरंत मौके पर पहुंच गए. इस दौरान मौके पर लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई. काफी देर समझाने और बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ने का आश्वासन देकर युवक को नीचे उतारा गया.

लापरवाही के कारण बेटा टावर पर चढ़ा:

युवक की पहचान सोरों थाना क्षेत्र के बदरिया के रहने वाले जतिन के तौर पर हुई. उसकी मां गायत्री देवी ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा कर दिया है, फिर भी विभाग ने कनेक्शन काट दिया. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनका बेटा टावर पर चढ़ा था. उन्होंने कहा कि हमारा बकाया बिल जमा होने के बावजूद कनेक्शन काट दिया गया. इसी बात से बेटा काफी परेशान और गुस्से में था, जो कि बाद में टावर पर चढ़ गया था.

मां के हवाले कर दिया गया, अपने घर भेज दिया

मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने युवक और परिजनों को आश्वासन दिया कि लाइन जल्द ही जोड़ दी जाएगी. इस घटना से मौके पर काफी देर तक भीड़ जुटी रही और अफरातफरी का माहौल बना रहा. सोरों इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक को उसकी मां के हवाले कर दिया गया है और अपने घर भेज दिया है.

About NW-Editor

Check Also

आजम खान के बेटे को बड़ी राहत, बेटा जेल से छूटेगा; हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा सस्पेंड की

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दो पैन कार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *