Breaking News

अंकुश समिति ने अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया, पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के निर्देश

महोबा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और उनकी जांच के लिए गठित अंकुश समिति की बैठक मंगलवार को विधान भवन, लखनऊ में हुई। समिति के सभापति जितेन्द्र सिंह सेंगर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न प्रकरणों की साक्ष्य के आधार पर समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में नगर विकास विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों और अनियमितताओं से संबंधित मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। समिति ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न प्रकरणों में की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में समिति के सदस्य अश्विनी त्यागी, रवि शंकर सिंह पप्पू भैया, सीपी चंद, बृजेश सिंह प्रिंशु, संतोष सिंह, डॉ. रतन पाल सिंह और अंगद सिंह उपस्थित रहे। बैठक में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद, अनुज झा, विजय किरण आनंद, मनोज कुमार सिंह, सत्य प्रकाश पटेल, महेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार पर पत्रकार संगठन ने जताया विरोध, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

चरखारी (महोबा)। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार नायक के नेतृत्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *