Breaking News

श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार केंद्र का वर्षगांठ समारोह

– तीन शक्ति केंद्रों पर नियमित सामूहिक पाठ, श्रद्धालुओं में उमंग
– श्री शंकर जी विराजमान मंदिर में एकत्र लोग।
फतेहपुर। श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट द्वारा शक्ति केंद्र श्री शंकर जी विराजमान मंदिर आवास विकास कॉलोनी के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन किया गया। केंद्र में पूरे वर्ष जाड़ा, गर्मी, बरसात की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भक्तजनों द्वारा अनवरत रूप से चल रहे इस धर्ममय संकल्प ने पूरे क्षेत्र में आस्था का अद्भुत वातावरण निर्मित किया है। ट्रस्ट के संचालक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा तीन विभिन्न शक्ति केंद्रों पर लगातार सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ कराया जा रहा है। जिसमें आवास विकास कॉलोनी स्थित शक्ति केंद्र श्री शंकर जी विराजमान मंदिर आज ही के दिन प्रारंभ हुआ था यह दिव्य केंद्र आज अपने सफल एक वर्ष पूर्ण कर रहा है। श्री संदीप ने बताया कि यह हम सबके लिए आनंद और सौभाग्य का अवसर है। शक्ति केंद्र व्यवस्थापक देवांश तथा प्रभारी शशांक के सहयोग से शुरू हुआ यह कार्यक्रम अब भक्तों की नियमित उपस्थिति के कारण और भी मजबूत हुआ है। संदीप श्रीवास्तव ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में और नए शक्ति केंद्रों पर भी सामूहिक पाठ प्रारंभ किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ सकें। कार्यक्रम में उपस्थित रहे ट्रस्ट के संरक्षक संजय सिंह, व्यवस्था प्रमुख आशीष श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश सक्सेना, जन्मदिन प्रमुख आशीष पटेल, ज्ञान श्रीवास्तव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, राजू आचार्य सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *