Breaking News

“राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल खत्म होने की तैयारी”

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. राज्यसभा में 12 राज्यों से खाली हो रही 26 सीटों पर चुनाव और उपचुनाव 18 जून को होंगे. महाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर उपचुनाव होंगे. वहीं, 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होने हैं. कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जीडीएस सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा, अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया भी शामिल हैं. राज्यसभा सदस्यों के रिटायरमेंट से खाली होने वाली सीटों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात से चार-चार, राजस्थान और मध्यप्रदेश से तीन-तीन, झारखंड से दो और अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम से एक-एक सीट पर नियमित चुनाव होंगे. इन चुनाव के लिए अधिसूचना एक जून को जारी होगी. नामांकन आठ जून तक होंगे और मतदान 18 जून को सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा. मतगणना उसी शाम शुरू हो जाएगी. देर रात तक नतीजे आ जाएंगे.

About NW-Editor

Check Also

अक्टूबर से बदल गए ये 7 बड़े नियम: कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा, e-KYC से सब्सिडी पर असर; UPI, ATM और इलेक्ट्रॉनिक्स भी होंगे प्रभावित

अक्टूबर 2026 से देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हुए हैं। इनका सीधा असर रसोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *