Breaking News

डीएम की ‘जन-संवाद से समाधान’ पहल से फरियादियों को राहत, शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी

न्यूज़ वाणी

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अभिनव पहल “जन-संवाद से समाधान” जनपद में आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है। इस पहल के तहत जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को जोड़कर फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतुष्टिपरक निस्तारण करा रही हैं। दूर-दराज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देती हैं, जिससे शिकायतों के समाधान में तेजी आई है। इस नई व्यवस्था से उन फरियादियों में भी उम्मीद जगी है जो निचले स्तर पर शिकायत देकर थक चुके थे। जिलाधिकारी ने कहा कि “जन-संवाद से समाधान” कार्यक्रम प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 22 अप्रैल 2026 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद से कार्यालय दिवसों में कुल 1406 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1244 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इन शिकायतों में राजस्व, पुलिस, विकास, पेंशन सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही हैं, जिनमें अवैध कब्जा, पैमाइश, अतिक्रमण और चकरोड विवाद प्रमुख हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शेष शिकायतों का भी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *