– विधायक, चेयरमैन, खण्ड शिक्षाधिकारी व अन्य हुए शामिल
– मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि व खण्ड शिक्षाधिकारी।
फतेहपुर। ऐरायां ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय बरकतपुर प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षाधिकारी ऐरायां रत्नामणि मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व नाटक पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। खण्ड शिक्षाधिकारी रत्नामणि मिश्रा द्वारा स्कूल चलो अभियान तहत अभिभावकों व शिक्षकों से जुड़ाव करते हुए उन्हें अपने पाल्य की शिक्षा पर जोर देकर उन्हें प्रेरित किया गया। खागा विधायक कृष्णा पासवान द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान, श्रमिकों व निराश्रित बच्चों हेतु अटल आवासीय विद्यालय योजना, स्मार्ट क्लास, एलबीडी लैब योजना आदि पर ध्यान आकर्षित करते हुए अभिभावकों से विद्यालय में नामांकन हेतु अपील की व साथ ही साथ परिषदीय विद्यालय बरकतपुर की छत, बाउंड्रीवाल, इंटरलॉकिंग व अन्य भौतिक परिवेश सुधार से सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित कर ग्राम सभा बरकतपुर के आमजनमानस की समस्याओं का निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही की गई। खागा चेयरमैन गीता सिंह ने विद्यालय के अध्यापकों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया व गत सत्र कक्षाओं के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान वाले बच्चों को उपहार दिया। कार्यक्रम के अंत में परिषदीय बरकतपुर विद्यालय परिवार द्वारा विधायक, चेयरमैन व खण्डशिक्षाधिकारी को राधेकृष्ण छवि व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री धर्मेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष, राकेश सिंह, स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य जयचन्द्र पांडेय, ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, एआरपी दीपक कुमार, रघुराज मौर्य, समर बहादुर सिंह, ब्लॉक कॉर्डिनेटर नर्वदा सिंह, नोडल संकुल प्रेम प्रकाश सिंह, नवनीत सोनी, प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह, शिक्षक सुनील सोनकर, सरिता सिंह, अनिल मिश्रा, कमलेश कुमार, भानुमती सिंह, प्रधानप्रतिनिधि राकेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, रामनरेश सिंह सहित अन्य अभिभावकों की उपस्थिति रही।

News Wani