फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने एएसपी के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक मामले में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाने से फरियादियों में संतोष नजर आया।
एएसपी की जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच संवाद की मजबूत कड़ी के रूप में सामने आ रही है। अधिकारियों द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है।
News Wani
