Breaking News

फतेहपुर में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन और नेतृत्व का पाठ

फतेहपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे स्काउट एवं गाइड ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता के गुर सीखे।

प्रशिक्षण प्रभारी निर्मल एवं शैलेन्द्र के निर्देशन में प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, गांठ बंधन, पेट्रोलिंग, मार्चपास्ट और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मेमोमैप चार्ट के माध्यम से सांकेतिक भाषा की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव हासिल किया। शिविर में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, सुखदेव इंटर कॉलेज खागा तथा कंपोजिट विद्यालय पैनखुर्द के स्काउट-गाइड ने अपने स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन के साथ प्रतिभाग किया।

आयोजकों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना के साथ हर परिस्थिति में तैयार रहने की क्षमता विकसित करना है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान अनिल कुमार यादव, प्रतीक्षा द्विवेदी, पूजा गुप्ता सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्काउट-गाइड मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *