Breaking News

फतेहपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, राजेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष की दी जिम्मेदारी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय चुनाव में राजेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष, विजय त्रिपाठी को जिला मंत्री और धर्मेंद्र कुमार को जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर आयोजित चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं चुनाव अधिकारी अनिल पांडेय तथा मंडलीय मंत्री की देखरेख में संघ के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार चुनाव संपन्न हुआ।

निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 12 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन पत्र लेने और जमा करने के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री और जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी ने तीनों पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण राजेंद्र सिंह, विजय त्रिपाठी और धर्मेंद्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

राजेंद्र सिंह पूर्व में भी जिला अध्यक्ष और विजय त्रिपाठी जिला मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं धर्मेंद्र कुमार पूर्व में नगर अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे हैं।

परिणाम की घोषणा होते ही मौके पर मौजूद सैकड़ों डेलीगेट और हजारों शिक्षक समर्थकों ने तालियां बजाकर एवं नारे लगाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। शिक्षकों की भारी भीड़ के चलते जीटी रोड से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक यातायात भी प्रभावित रहा। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से करीब पांच सैकड़ा डेलीगेट के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक और समर्थक चुनाव स्थल पर पहुंचे।

परिणाम घोषित होने के बाद जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने धीरेंद्र सिंह सेंगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अमित त्रिवेदी को संयुक्त मंत्री बनाए जाने की घोषणा की।

इस दौरान देवमई के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, तेलियानी अध्यक्ष लाल देवेंद्र प्रताप सिंह, धाता अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, हथगाम अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, अमौली अध्यक्ष अरुण वर्मा, खागा तहसील प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, बिंदकी तहसील प्रभारी शिव प्रकाश, मलवां मंत्री अनिल वर्मा, भिटौरा मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर मंत्री मीनाक्षी श्रीवास्तव, विजयीपुर मंत्री योगेंद्र कुमार, हसवा मंत्री विवेक सचान, तेलियानी मंत्री मनोज प्रकाश, धाता मंत्री पंकज सिंह, ऐरायां मंत्री आकाश कुमार सिंह, खजुहा मंत्री मुनेश्वर चंद्र, बहुआ मंत्री संतोष कठेरिया, अमौली मंत्री कुमार मीनाक्षी, हसवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, असोथर के फूल सिंह राजपूत समेत विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *