Breaking News

थाना बसरहेर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम आशानंदपुर मे जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा थाना बसरहेर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम आशानंदपुर मे आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम
बालिकाओं/महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के बताये तरीके ।कल दिनांक 02.10.2025 को थाना बसरेहर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम आशानंदपुर मे महिलाओं और छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में महिलाएँ, छात्राएँ और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और महिला कॉन्स्टेबल्स ने प्रतिभागियों को ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के उपाय और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। साथ ही यह बताया गया कि आपातकालीन स्थिती में तुरंत 1090, 112, 181, 1930 नंबरों पर कॉल करके मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने का संदेश साझा किया गया सशक्त डिजिटल महिला सुरक्षित समाज।

About NW-Editor

Check Also

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक आज

– निःशुल्क सदस्यता, आई कार्ड व बीमा सुविधा ब्यूरो संजीव शर्मा इटावा, संयुक्त प्रेस क्लब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *