Breaking News

गर्लफ्रेंड से मिलने की बेकरारी बॉयफ्रेंड को पड़ी भारी!

 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक की प्रेमिका के परिवार वालों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के दूदी खेड़ा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सोशल मीडिया पर एक 2 मिनट 55 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में एक महिला और एक पुरुष युवक की लात घूंसो और लाठी डंडों से बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं.

वीडियो में महिला युवक से यह कहते नजर आ रही है कि ‘हम तुमको छोड़ देंगे, लेकिन यह बताओ कि तुम हमारे कमरे में तख्त के नीचे कैसे घुसे?’ महिला वीडियो में कहती दिख रही है कि ‘तुम हमारी बेटी से छेड़खानी कर रहे थे कि नहीं?’ वायरल वीडियो में युवक को पीटा जा रहा है. वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है कि ‘दीदी ने कहा था यहीं तख्त पर बैठो, जिसके चलते हम बैठ गए थे.’

ऐसे में महिला कहती नजर आ रही है कि तुमने फोन पर कहा था कि ‘हम तुम्हारे घर आ रहे हैं, जो करना हो कर लेना.’ महिला ने आगे कहा कि पूरी बात की हमारे मोबाइल में रिकॉर्डिंग है.’ वीडियो में एक युवक और दो महिला दिखाई दे रही है जिसमें एक महिला युवक को बचाती नजर आ रही है. वीडियो में युवती के परिजन युवक की तलाशी भी लेते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि घर का गेट बंद है और घर के अन्दर युवक को पीटा जा रहा है. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. मौरावां थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि एक युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया था, जिसके चलते युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया. उसकी पिटाई कर दी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि युवती और युवक ने एक दूसरे के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया है .

About NW-Editor

Check Also

इश्क़ में खून की होली: प्रेमी ने चाकू से गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

  उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. ये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *