फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने नहर कॉलोनी प्रांगण में उत्साह के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने की। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि बिंदकी कस्बे में संगठन की ओर से किए जा रहे धरने के दौरान बारह पदाधिकारियों के खिलाफ बिंदकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संगठन इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में आगामी 28 सितंबर को बिंदकी कोतवाली का घेराव किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार के क्रम में शिववचन सिंह निवासी असोथर को जिला संगठन मंत्री, दिनेश प्रताप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष असोथर, विकास सिंह को युवा ब्लॉक अध्यक्ष हसवा तथा नीरज सिंह को तहसील उपाध्यक्ष सदर बनाया गया।
बैठक में अंकित सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, प्रीतम सिंह, छोटे सिंह, दीपक गुप्ता, महेंद्र सिंह, बबलू सिंह, उमेश सिंह, मो. आजम, मो. मुश्ताक, अजय सिंह, सोनू सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंगद सिंह, माता प्रसाद, रवि मौर्य, नरसिंह यादव, सत्यम सिंह, मो. नदीम, राधेश्याम पासवान, मो. जुगनू आदि मौजूद रहे।
News Wani
