Breaking News

फतेहपुर में 22 सितंबर को किसानों की बड़ी पदयात्रा, भगवान बलराम की शोभायात्रा में उठेंगी किसानों की मांगें

फतेहपुर। भारतीय किसान संघ की बैठक में आगामी 22 सितंबर को आयोजित होने वाली भगवान बलराम जी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि 22 सितंबर को शोभायात्रा नहर कॉलोनी से शुरू होकर पटेलनगर चौराहा, वर्मा चौराहा और ज्वालागंज होते हुए डाक बंगला पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान किसान संगठन की ओर से किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर किसानों की समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा। संगठन की प्रमुख मांगों में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 12 हजार रुपये किए जाने सहित किसानों से जुड़े अन्य मुद्दे शामिल हैं।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में शोभायात्रा को लेकर जिम्मेदारियां तय कीं और कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा की।

बैठक में जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, पुर्वेंद्र श्रीवास्तव, राम गोपाल, बलदेव, मुन्नालाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 साल की किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; परिवार ने दर्ज कराया केस

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *