Breaking News

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को बड़ी सौगात, 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त; 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को 29 अगस्त से मिलेगी निःशुल्क रोडवेज यात्रा की सुविधा

फतेहपुर। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में देखा और सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 से 29 अगस्त तक सभी महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। इसके साथ ही 29 अगस्त से 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने की जानकारी दी गई।

जनपदीय कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित महिलाओं को एक-एक साड़ी और मिठाई का पैकेट प्रदान किया।
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 50 हजार बेटियों को स्कूटी उपलब्ध कराने तथा 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की बात कही है। सरकार आधी आबादी के सशक्तिकरण और उनके हितों के लिए निरंतर काम कर रही है।
जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं प्रदेश में कहीं भी अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए रोडवेज बस से निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
कार्यक्रम के समापन पर एआरएम रोडवेज एसपी सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About NW-Editor

Check Also

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरा हुनर का रंग, सुहानी-अंजना-सुचेता ने मारी बाजी

फतेहपुर। शहर के जयरामनगर स्थित साईं विहार में संचालित साईं सिटी इंटर कॉलेज/मां सरस्वती ज्ञान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *