Breaking News

अफेयर के शक में बिहार की मेडिकल स्टूडेंट की हत्या

महाराष्ट्र के सतारा में बिहार की एक मेडिकल स्टूडेंट की हत्या हुई है।  लड़की की पहचान आरुषि मिश्रा के तौर पर हुई है जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। आरुषि की मां दीप्ति मिश्रा डॉक्टर हैं। वहीं आरोपी प्रेमी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला धुव्र चिक्कर है। दोनों सतारा के कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। आरोपी लड़के को शक हो गया था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। ध्रुव चिक्कर कराड के मेडिकल कॉलेज के पास ही एक बिल्डिंग में किराए के फ्लैट में रहता था। बुधवार को उसने अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को अपने फ्लैट में मिलने के लिए बुलाया। ध्रुव को शक था कि उसकी प्रेमिका आरुषि का किसी और लड़के से भी अफेयर है।

इसको लेकर दोनों के बीच काफी बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई, जिससे दोनों घायल भी हो गए। इस दौरान ध्रुव ने आरुषि को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सतारा एसपी समीर शेख ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को लगभग दो-तीन साल से जानते थे। आपस में उनका कुछ इश्यू चल रहा था, मृतका की मां ने बेटी को लड़के से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन जब भी वो लड़के से दूर रहने की कोशिश करती तो आरोपी उसका पीछा करता था। 31 जुलाई को दोनों के बीच विवाद हुआ फिर आरोपी ने उसे बिल्डिंग से धक्का दे दिया। हमने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी ध्रुव चिक्कर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस ने ध्रुव को गिरफ्तार नहीं किया है।

About NW-Editor

Check Also

डाइटिंग का खतरनाक जुनून, 6 महीने सिर्फ पानी और फिर मौत!

केरल में एक 18 साल की लड़की की खाने की बीमारी ‘एनोरेक्सिया’ से पीड़ित होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *