Breaking News

निमंत्रण में जा रहा बाइक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर से घायल

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से निमंत्रण में जा रहा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरा मऊ गांव निवासी गंगा प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र राहुल बाइक पर सवार होकर घर से निमंत्रण में जा रहा था। जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *