Breaking News

जन्मदिन बना जीवनदान का पर्व: 55 की उम्र में राजेंद्र गुप्ता ने रक्तदान कर जगाई नई उम्मीद

फतेहपुर। जन्मदिन को केवल केक काटकर या उत्सव मनाने तक सीमित रखने की परंपरा से अलग हटकर हजारी लाल फाटक चौक, फतेहपुर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार साहू की प्रेरणा से मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर रक्तदान किया।
रक्तदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने राजेंद्र कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया और उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।
रक्तदान के बाद राजेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा, “जन्मदिन को यादगार बनाने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता। हमारा थोड़ा-सा रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उम्र केवल एक संख्या है, यदि स्वास्थ्य ठीक हो तो हर व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”
इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह एवं अजय कुमार साहू, तथा मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव और विष्णु उपस्थित रहे। सभी ने राजेंद्र कुमार गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी रक्तदान जैसे महान कार्य से जुड़ने की अपील की।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *