Breaking News

प्रत्येक बूथ पर भाजपाई लगाएंगे दस पौधे

– एक पेड़ मां के नाम लगाने को लेकर भाजपाईयों ने बनाई योजना
– बैठक में भाग लेते भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व अन्य।
फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम लगाने को लेकर योजना बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने की। जिलाध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि सभी मंडलों में प्रत्येक बूथ में 10-10 पेड़ लगाने के निर्देश संगठन द्वारा दिये गये हैं जिनकी सूची आ गई है। वह सब चिन्हित कर ले कि कहां पर पेड़ लगेंगे और उसकी फोटोग्राफ भी भेजना अनिवार्य है। बैठक में वृक्षारोपण अभियान की जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने बताया कि 29 जून को मन की बात कार्यक्रम होना है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों में 10-10 पौध रोपित करेंगे। जिसकी पार्टी ने तैयारी कर ली है। सभी कार्यकर्ताओं को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक का संचालन अभियान के सह संयोजक शैलेंद्र शरन सिम्पल ने किया। इस मौके पर रविंद्र पाल सिंह, उदय लोधी, जितेन्द्र सिंह सेंगर, मनोज मिश्रा मनु, अमित शिवहरे, अजय सिंह रिंकू लोहारी, पवन मिश्रा, विमलेश पांडेय, प्रवीण कुमार सिंह, विनोद गौतम, पूरन सिंह, राम महेश निषाद, संजय श्रीवास्तव, बृजेश द्विवेदी, पंकज शुक्ला, अरुण लोधी, अरविंद गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय चौहान, रवि श्रीवास्तव आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

आसमान से बरसी आग, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा

– तपिश से बेहाल हुए लोग, दोपहर बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा – धूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *