Breaking News

फतेहपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, आगामी अभियानों को लेकर पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष रामकिशोर साहू मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए। उन्होंने महामंत्री समूह एवं विभिन्न अभियानों के संयोजकों से संवाद करते हुए आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की और संगठन को सक्रिय एवं गतिशील बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रामकिशोर साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की सक्रियता बनाए रखने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी पूरी सक्रियता के साथ निभानी होगी।

बैठक में जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने वर्तमान में संचालित अभियानों और आगामी कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। अभियान संयोजकों के साथ कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। इस दौरान पंकज त्रिवेदी, पुरुषोत्तम पटेल, सुशीला मौर्य, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी, रेखा मिश्रा, सुधा मौर्य, ओम मिश्रा, ज्योति प्रवीण, विजय प्रताप सिंह, मंजू शुक्ला, अरुण शुक्ला समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं अभियान संयोजक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में बैटरी चोर गैंग का खुलासा, 27 बैटरियां बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। ई-रिक्शा और सोलर पंप की बैटरियां चोरी कर उन्हें कबाड़ में खपाने वाले अंतरजनपदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *