Breaking News

फतेहपुर में फोन पर धमकाकर वसूली करने वाले साइबर ठग गिरफ्तार, 31 शिकायतों से खुला 5 लाख की ठगी का राज

फतेहपुर। पुलिस अधिकारी और जांच एजेंसी का कर्मचारी बनकर लोगों को मुकदमे में फंसाने, गिरफ्तारी और उम्रकैद की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का जनपदीय साइबर सेल और थाना जहानाबाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और सिम कार्ड बरामद किए हैं। एनसीआरपी पर दर्ज 31 शिकायतों की जांच में पांच लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, समन्वय पोर्टल पर प्राप्त साइबर फ्रॉड की शिकायतों की जांच के दौरान 27 सितंबर को संदिग्ध मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक और अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में सक्रिय गिरोह तक पहुंची।

आरोप है कि गिरोह के सदस्य आम लोगों को फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताते थे। इसके बाद मुकदमा दर्ज होने, गिरफ्तारी और आजीवन कारावास की धमकी देकर लोगों को डराते थे और उनसे रुपये ऐंठते थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंकित सिंह पुत्र रामशंकर (27), संतोष पुत्र सूरजभान (21) और सनी उर्फ दीपक पुत्र स्व. करन सिंह (24) निवासी ग्राम नारायणपुर मजरे कलाना, थाना जहानाबाद को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन की-पैड मोबाइल, पांच एंड्रॉयड मोबाइल, दो आईफोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और वित्तीय धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी कानपुर से दबोचा गया

फतेहपुर। सरकारी राशन कोटा और कॉलोनी का सपना दिखाकर महिलाओं से रकम ऐंठने वाले शातिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *