Breaking News

लाल किले के पास कार में ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत; 24 घायल, PM मोदी ने अमित शाह से की बात

दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हैं। धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 6.55 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में खड़ी एक इको कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जल गईं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

फोटोज में देखिए घटना…

खबर अपडेट की जारी है………

About NW-Editor

Check Also

‘मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा’: ममता का बागी नेताओं पर बड़ा हमला, बोलीं— ‘गद्दारी की भी एक सीमा होती है’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी बगावत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *