Breaking News

गुजरात: जूनागढ़ में पुल का स्लैब गिरा, 8 लोग नदी में गिरे, एक हफ्ते में दूसरा पुल हादसा

गुजरात: मंगलवार सुबह जूनागढ़ जिले में मरम्मत के दौरान एक पुल का स्लैब ढह गया। पुल पर मौजूद 8 लोग 15 फीट नीचे गिर गए। हालांकि सभी को बचा लिया गया है। जूनागढ़ में यह हादसा मांगरोल तालुका के अजाज गांव में हुआ। यह पुल केशोद को माधवपुर से जोड़ने वाला एक मुख्य रास्ता है, जहां से रोजाना कई वाहन गुजरते हैं।आज सुबह पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। तभी अचानक पुल का स्लैब ढह गया और हिताची मशीन तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई।

पुल के स्लैब पर कुछ लोग भी खड़े थे: जो स्लैब गिरने पर सीधे नदी में गिर गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। गुजरात में एक हफ्ते में पुल टूटने की दूसरी घटना सामने आई है। 9 जुलाई को वडोदरा का गंभीर ब्रिज टूट गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक लापता है।

About NW-Editor

Check Also

जूनागढ़ में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची पर किया हमला, मौत: खेत के पास मिला शव; वन विभाग ने लगाए 8 पिंजरे

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले में तेंदुए के हमले में 6 साल की बच्ची की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *