Breaking News

जूनागढ़ में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची पर किया हमला, मौत: खेत के पास मिला शव; वन विभाग ने लगाए 8 पिंजरे

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले में तेंदुए के हमले में 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना बुधवार रात मेंदरडा इलाके में हुई। मृत बच्ची की पहचान प्रिशा सोलंकी के रूप में हुई है। घटना का CCTV फुटेज शुक्रवार को सामने आया, जिसमें तेंदुआ बच्ची पर हमला करता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रिशा बुधवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह घर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची का शव खेत के पास मिला।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गिर वेस्ट डिविजन के DFO प्रशांत तोमर के अनुसार, तेंदुए की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए 8 पिंजरे लगाए

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास 8 पिंजरे लगाए हैं। टीमों की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। ग्रामीणों को विशेष रूप से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी तेंदुए की गतिविधियों को लेकर चिंतित हैं और वन विभाग से जल्द से जल्द उसे पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

घटना से सामने आए CCTV फुटेज में तेंदुआ धीरे-धीरे इलाके में आता दिखाई देता है। बच्ची के घर की ओर जाने के दौरान तेंदुआ पीछे से उस पर झपटता है और उसे उठाकर भाग जाता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

About NW-Editor

Check Also

आणंद सड़क हादसा: ट्रक और टेंपो की टक्कर में दो महिलाओं समेत चार की जान गई

नई दिल्ली। गुजरात के आणंद जिले में ट्रक और टेम्पो में टक्कर होने से 4 लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *