Breaking News

“नासिक में 600 फुट गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत”

नासिकः महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक नासिक के कलवान तालुका के सप्तश्रृंग गढ़ घाट में रविवार को एक कार के 600 फुट गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम चार बजे हुई और मृतक निफाड़ तालुका के पिंपलगांव बसवंत के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया, “उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टोयोटा इनोवा वाहन में सात यात्री सवार थे।  मृतकों की पहचान कीर्ति पटेल (50), रसीला पटेल (50), विट्ठल पटेल (65), लता पटेल (60), वचन पटेल (60) और मणिबेन पटेल (70) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।”  स्थानीय उप कलेक्टर और जिला आपदा प्राधिकरण के सीईओ रोहित कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन समिति के कर्मियों की तैनाती के साथ अभियान जारी है।

CM फडणवीस ने जताया दुख
नासिक सड़क हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि नासिक जिले में सप्तश्रृंगी गढ़ से एक वाहन नीचे गिरने की दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत होना बेहद दुखद है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिजनों के दुःख में हम सभी सहभागी हैं। मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है और पूरा प्रशासनिक तंत्र वहां तैनात किया गया है। इन श्रद्धालुओं के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

रेप के आरोप में मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार: दफ्तर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद, बड़े चेहरों से जुड़े खुलासों से हड़कंप

खुद को कॉस्मोलॉजी विशेषज्ञ और भविष्यवक्ता बताने वाले अशोक खरात उर्फ स्वघोषित कैप्टन को नासिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *